भारत

जंगल में मिला महिला की शव, पति ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

Rani Sahu
7 March 2022 11:49 PM IST
जंगल में मिला महिला की शव, पति ने लगाया चौंकाने वाला आरोप
x
हरदोई (Hardoi) के हरियांवां थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मरई गांव के जंगल में पाया गया है

हरदोई. हरदोई (Hardoi) के हरियांवां थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मरई गांव के जंगल में पाया गया है. महिला की हत्या करने के बाद उसका चेहरा जलाने का प्रयास किया गया. महिला कोतवाली देहात इलाके की रहने वाली थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. एसपी ने बताया कि मृतका के पति ने जिसके ऊपर आरोप लगाया है वह अस्पताल में है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके बाद शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बरगावां के रहने वाले महेश ने बताया कि पत्नी सोनाश्री शुक्रवार से घर से लापता थी. उसने गांव व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था. उसकी तलाश जारी थी और कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दी गयी थी. इसी बीच हरियावां थाना क्षेत्र के मरई गांव के कुछ बच्चे जंगल में बकरी चराने गए तो वहां पर एक शव देखा. इधर शव मिलने की सूचना के बाद वह भी मौके पर पहुंचा तो कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की.
पति का आरोप, प्रेमी फुसलाकर ले गया और कर दी हत्या
महेश का आरोप है कि पूरा बहादुर गांव के युवक ने सोनाश्री को बहला फुसलाकर ले जाया गया. इसके बाद उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई. इस मामले में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में जिसके ऊपर आरोप लगाए गए हैं वह अस्पताल में है. उससे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.


Next Story