भारत
ड्रम में मिली महिला की लाश, पुलिस को सीरियल किलर गैंग पर शक
jantaserishta.com
14 March 2023 12:30 PM IST

x
DEMO PIC
फैली सनसनी.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के पास प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला का शव बरामद होने के बाद से कर्नाटक पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें हत्या के पीछे सीरियल किलर गिरोह का हाथ होने का शक है। पुलिस ने 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव 13 मार्च को बरामद किया था। दिसंबर 2022 के बाद यह तीसरी घटना है।
यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से ड्रम में बंद 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। ड्रम को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फेंका गया था।
सीसीटीवी कैमरे में बयाप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ड्रम डंप करने वाले तीन लोगों को देखा गया है।
पुलिस को शक है कि यह साइको किलर गैंग है। विशेष टीमें गठित कर पूर्व के मामलों की फिर से जांच की जा रही है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तेज कर दी है। महिलाओं की हत्या कर शवों को ड्रम या बोरे में बंद करने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें गिरोह का पता लगाने का भरोसा है।
Tagsबेंगलुरूबेंगलुरू न्यूज़बेंगलुरू पुलिसमहिला की लाशलाशBengaluruBengaluru newsBengaluru policedead body of womandead body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





