
x
सनसनी
Kanpur कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रायपुरवा थाना क्षेत्र के शक्कर मिल इलाके में 25 वर्षीय महिला भारती गौतम की हत्या कर उसके लिव-इन पार्टनर ने शव को बेड के नीचे छिपा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी और पड़ोसियों ने दरवाजे के नीचे खून जैसा तरल पदार्थ बहते देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो महिला का शव बुरी तरह सड़ा-गला हालत में मिला। आरोपी रोहित उर्फ वाहिद फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।
पड़ोसियों ने खोला राज
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमरे के बाहर से लाल-भूरे रंग का तरल बहता देख सबसे पहले शक हुआ। पहले लोगों को लगा कि यह गंदा पानी या सीवेज है, लेकिन तेज बदबू और रंग देखकर उन्होंने पार्षद विकास साहू को सूचना दी। पार्षद ने तुरंत पुलिस को बुलाया। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर कपड़ों का ढेर दिखाई दिया। कपड़े हटाने पर बेड के नीचे महिला का शव मिला। शव काफी डिकंपोज हो चुका था और कमरे में तेज बदबू फैली हुई थी।
8 साल से रह रहे थे लिव-इन में
मौके से मिले दो आधार कार्डों से पुलिस को पता चला कि महिला का नाम भारती गौतम है और आरोपी का नाम वाहिद है, जो रोहित के नाम से इलाके में रहता था। दोनों पिछले आठ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ पड़ोसी यह भी बता रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली थी और पति-पत्नी की तरह रहते थे। पड़ोसी विकास कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले आरोपी को अकेले देखा गया था। उसने कहा था कि “भारती सो रही है”, उसके बाद से घर से कोई नहीं निकला।
परिवार को भेजी गई सूचना
भारती का परिवार पास ही पी-रोड इलाके में रहता है। उसकी मां की सात महीने पहले मौत हो चुकी है और वह पांच बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस ने जब परिवार को सूचना दी तो कुछ घंटे बाद भारती का भांजा सोनू मौके पर पहुंचा और शव की पहचान की। सोनू ने बताया कि उसकी मौसी आठ साल से इस युवक के साथ रह रही थी।
पुलिस ने शुरू की जांच, फोरेंसिक टीम मौके पर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि शव लगभग चार दिन पुराना लग रहा है और डिकंपोज हो चुका है। उन्होंने कहा, “हत्या के कारण का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।” पुलिस ने आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है
Tagsकानपुर हत्यारायपुरवा थानालिव-इन पार्टनर हत्याभारती गौतम मर्डररोहित उर्फ वाहिदशक्कर मिल वारदातउत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज़फोरेंसिक जांचफरार आरोपीमहिला हत्या कानपुरKanpur murderRaipurwa police stationlive-in partner murderBharti Gautam murderRohit alias Wahidsugar mill incidentUttar Pradesh crime newsforensic investigationabsconding accusedwoman murder Kanpurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





