भारत

महिला की लाश मिली, छत पर लगी लोगों की भीड़

jantaserishta.com
10 July 2022 11:04 AM IST
महिला की लाश मिली, छत पर लगी लोगों की भीड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बहराइच: बहराइच में सालभर पहले शादी हुई महिला की लाश छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पाकर मायकेवाले भी आ गए। मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज थाने के पेड़वा के मजरे लोधनपुरवा में शनिवार की देर शाम एक घर के कमरे में 20 वर्षीय नीता पत्नी रोहित कुमार का शव छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। रोहित कुमार इन दिनों मुम्बई में रहकर मजदूरी कर रहा है। नीता की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के मायके से पिता फखरपुर थाने के अजीजपुर के पंवारनपुरवा निवासी महादेव प्रसाद भी परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। जानकारी होने पर एसएचओ दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। तहकीकात में खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मुम्बई में रह रहे पति रोहित को घटना की जानकारी दी गई है। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story