भारत
महिला ने जान देने दुकान का शटर किया बंद, पुलिस ने यूं बचाई जान, भारी भीड़ जमा
jantaserishta.com
21 Jan 2025 7:26 PM IST

x
पुलिस ने जांच शुरू की.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया. समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचा लिया. यह घटना जिले के श्रीरामपुर गांव में हुई. बताया जा रहा है कि महिला ने सुसाइड नोट लिखकर खुद को दुकान का शटर बंद कर लिया था और आत्महत्या कर रही थी.
पुलिस ने बताया कि गायत्री देवी ने पड़ोस में रहने वाले मनोज महतो और मुकेश महतो पर गंभीर आरोप लगाए. गायत्री देवी का कहना है कि दोनों पड़ोसी उसका घर बनाने से रोक कर परेशान कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि दुकान पर सुसाइड नोट देखकर ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर तोड़कर महिला को बाहर निकाला. महिला को निकालते समय एक सिपाही असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया. इस दौरान महिला और कांस्टेबल को हल्की चोट आई.
पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया. घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस की कार्रवाई को देख रहे थे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दारोगा दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचकर महिला की जान बचाई गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





