भारत

कोरोना से महिला ने जीती जंग, घर पहुंचने पर पति और बेटी ने पीटा, फिर...

jantaserishta.com
31 May 2021 5:20 PM IST
कोरोना से महिला ने जीती जंग, घर पहुंचने पर पति और बेटी ने पीटा, फिर...
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोरोना की जंग जीतकर घर लौटी महिला से उसके पति और बेटी ने मारपीट की. महिला ने अपने पति और बेटी पर थाने में मामला दर्ज कराया है. दरअसल होटल जेपी इन के पीछे रहने वाली शोभना पटौरिया कोरोना संक्रमित थी.

उनका पिछले 17 दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. 17 दिनों के बाद जब वो अपने घर लौटी तो उसके पति संजय पटौरिया और बेटी वंशिका पटौरिया शोभना से इलाज में खर्च हुए पैसे की बात को लेकर विवाद करने लगे.
पति और बेटी पर मारपीट का आरोप
पीड़ित महिला के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि उसके पति और बेटी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, बाद में वो अपनी जान बचाकर वहां से निकली. पहले उपचार कराया और ऑक्सीजन मास्क लगाकर कोतवाली पहुंची जहां उसने पति ओर बेटी की शिकायत दर्ज कराई.
महिला का आरोप- उस पर जानलेवा हमला किया गया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति और बेटी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया और मारपीट की. वो अब तक कोविड मरीज हैं और आनंद हॉस्पिटल से 16, 17 दिन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आई थी. उनके पति और बेटी ने इलाज पर खर्च हुए पैसों पर उसके साथ झगड़ा शुरू किया. पति और बेटी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, वो किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रही.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोतवाली परिसर में पीड़ित महिला के साथ आई समाज सेविका पूर्णिमा वर्मा ने बताया कि शोभना पटेरिया के पति संजय पटोरिया और बेटी वंशिका का परासिया में एक घर है. शोभना पटोरिया एक कोविड मरीज हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी थी.
घर पर उनके पति और बेटी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. पैसे के लेनदेन को लेकर इनका विवाद हुआ. आपस में मारपीट हुई शरीर में गंभीर चोट आईं है. जिस तरह से इन्हें मारा गया उससे इनकी जान भी जा सकती थी. संस्कार हमारे बच्चों में खत्म हो रहे हैं. इनको सबक मिलना चाहिए. पति और बेटी की गिरफ्तारी होनी चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story