भारत

महिला को मिलेगा 2 करोड़ मुआवजा, सैलून ने गलत तरीके से काटा था बाल

jantaserishta.com
24 Sept 2021 8:36 AM IST
महिला को मिलेगा 2 करोड़ मुआवजा, सैलून ने गलत तरीके से काटा था बाल
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (NCDRC) ने दिल्ली के एक सैलून (Salon) को एक महिला को दो करोड़ मुआवजा (Compensation) देने का निर्देश दिया है. महिला के बाल गलत तरीके से काटने और गलत हेयर ट्रीटमेंट (Wrong Hair Treatment) देकर बालों को स्थाई नुकसान पहुंचाने के एवज में ये मुआवजा देने के लिए कहा गया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये सैलून दिल्ली के एक होटल में स्थित है. जहां अप्रैल 2018 में आशना रॉय (Aashna Roy) अपने बालों के ट्रीटमेंट के लिए गई थीं. वह 'हेयर प्रोडक्ट' की मॉडल थीं और उन्होंने कई बड़े 'हेयर-केयर ब्रांड' के लिए मॉडलिंग की थी. लेकिन सैलून द्वारा उनके निर्देश से उलट गलत बाल काटने के कारण उसे अपने काम से हाथ धोना पड़ा और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा, जिससे उनका रहन-सहन तो बदला ही टॉप मॉडल बनने का सपना भी टूट गया.
आशना रॉय कहती हैं कि मैंने सैलून में साफ तौर पर बालों को आगे से लंबे 'फ्लिक्स' रखने और पीछे से बालों को चार इंच काटने को कहा था. लेकिन हेयरड्रेसर ने अपनी मर्जी से महज चार इंच बाल छोड़कर उसके लंबे बालों को पूरी तरह से काट दिया.
जब उसने इस संबंध में मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने नि:शुल्क हेयर ट्रीटमेंट की पेशकश की. आशना का दावा है कि इस दौरान केमिकल से उसके बालों को स्थाई नुकसान हुआ. जिसे लेकर वो राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग पहुंची और तीन करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया.
इसी मामले में अब आयोग ने आदेश दिया कि शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. आठ सप्ताह (दो महीने) के भीतर शिकायतकर्ता को मुआवजे की राशि दी जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story