भारत

बैंक के लॉकर से लाखों के गहने चुराने वाली महिला गिरफ्तार, पति फरार

jantaserishta.com
14 Dec 2024 6:02 PM IST
बैंक के लॉकर से लाखों के गहने चुराने वाली महिला गिरफ्तार, पति फरार
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से लाखों रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
दरअसल, बीते दिनों मोदीनगर थाने में ईशा गोयल नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से उसके लॉकर में रखे लाखों रुपए के सोने के गहने और चांदी गायब हैं। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम गठित की और बैंक में लगे सीसीटीवी की जांच की। इस मामले में पुलिस ईशा गोयल के लॉकर के आसपास के अन्य लॉकर धारकों से भी पूछताछ कर रही थी।
इस दौरान पुलिस को एक महिला पर शक हुआ और जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने ही अपने पति के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
महिला ने बताया कि बैंक में उसका भी लॉकर है, जिसे उसका पति और वह ऑपरेट करते हैं। घटना वाले दिन जब वह अपने लॉकर को ऑपरेट करने के लिए बैंक पहुंचे तो देखा कि पास वाले लॉकर का ताला खुला हुआ है। जब उन्होंने लॉकर को खोलकर देखा तो उसके अंदर सोने और चांदी के आभूषण दिखे। इसे देखते ही उनके मन में लालच भर गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने सोने और चांदी के आभूषणों को निकाल लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों सोने और चांदी के आभूषणों को बेचने की फिराक में थे। लेकिन, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसका पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story