भारत

ताइवान से भारत आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 March 2022 5:16 PM IST
ताइवान से भारत आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
x
महिला को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है.

गया: ताइवान से बिहार के बोधगया घूमने आई एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है. लगातार सामने आ रहे कोरोना के नए-नए वैरिएंट के चलते स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. महिला को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय महिला का नाम चिओ एओ है. महिला 5 दिन पहले बोधगया घूमने आई है. वह शिचेंन मोनेस्ट्री में ठहरी हुई है. हाल ही में उसका RTPCR टेस्ट किया गया था. जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को शिचेंन मोनेस्ट्री के ही एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story