बुर्का पहनी महिला ने CRPF के बंकर पर फेंका पेट्रोल बम, देखें खौफनाक Video

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिजाब पहने हुए एक महिला सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें महिला बैग से पेट्रोल बम निकालकर फेंकती नजर आ रही है। वीडियो में बंकर में लगी आग को बाद में सीआरपीएफ के जवाब बुझाते नजर आते हैं। इस घटना से आतंकी गतिविधियों में महिलाओं के भी शामिल होने के सबूत मिलने की बात सामने आई है। हालांकि अब तक महिला की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी पता नहीं चल सका है कि वह किस संगठन से जुड़ी हुई है।
बुर्का वाली महिला की हमने पहचान कर ली है, उस महिला को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा: विजय कुमार, आईजीपी कश्मीर https://t.co/AvT842bHjS pic.twitter.com/D1tJKPgxla
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2022
#WATCH Bomb hurled at CRPF bunker by a burqa-clad woman in Sopore yesterday#Jammu&Kashmir
— ANI (@ANI) March 30, 2022
(Video source: CRPF) pic.twitter.com/Pbqtpcu2HY
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





