भारत

खुलासा: महिला की हुई थी हत्या, किरायदार ने रेप का विरोध करने पर ली जान

jantaserishta.com
7 July 2022 8:17 AM IST
खुलासा: महिला की हुई थी हत्या, किरायदार ने रेप का विरोध करने पर ली जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: शाहदरा के गांधी नगर में महिला की मौत की गुत्थी पुलिस ने बुधवार को सुलझा लिया। दरअसल महिला की मौत सीढ़ियों से फिसलते वक्त मंगलसूत्र से गला कटकर नहीं हुई थी, बल्कि पड़ोसी किरायदार ने दुष्कर्म का विरोध करने पर कैंची से गला रेत कर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहदरा के डीसीपी आर.सत्य सुंदरम ने बताया कि एक जुलाई को सूचना मिली थी कि गांधी नगर में एक महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और 22 वर्षीय महिला को लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के गले पर गहरा कट लगा था। उसका मंगलसूत्र भी कटे हुए गले में घुसा हुआ था। इस दौरान सीढ़ियों से गिरते वक्त मंगलसूत्र से गला कटने की बात सामने आ रही थी। परिजनों ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन जुलाई को हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही करीब 100 किराएदारों से पूछताछ की। इस दौरान मकान के दूसरी मंजिल पर रहने वाले मान सिंह पर शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले स्थित हाजीपुर पटोना गांव का रहने वाला है। वह इस मकान में करीब तीन साल से रह रहा है। पास के एक कपड़ा फैक्टरी में कॉलर कटिंग का काम करता है। एक जुलाई को उसकी फैक्टरी को पेंट किया गया था। जिसके कारण वह फैक्टरी का काम घर पर लेकर आया था।
आरोपी मान सिंह अपनी कैंची में धार लगाने के लिए दिया था। सुबह करीब 9:30 बजे वह दुकान से धार लगवा कर कैंची लेकर आया था। सुबह 10 बजे के करीब मकान में रहने वाले सभी लोग अपने काम पर चले गए। वह काम करने के साथ कमरे में बैठकर बीयर पीने लगा। सुबह 11:45 बजे पीड़िता कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई तो जीने पर आरोपी ने उसे रोक लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने विरोध करते हुए पति से बताने की बात कही। जिस पर आरोपी ने कैंची से उसका गला रेत दिया। इसके बाद अपने कमरे में आकर छिप गया और खून लगे कपड़े धुल दिए।
मृतका के चार वर्षीय बेटे ने भी पुलिस को सीढ़ियों से गिरने की बात कही थीं। पति ने भी किसी तरह से कोई शक जाहिर नहीं किया गया था। प्राथमिक जांच में सीढ़ियों पर वारदात और कट हुए गले में मंगलसूत्र फंसने से हादसे की बात ही सामने आ रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा हो सका। पीड़िता गांव में रहती थी। दो महीने पहले ही बच्चों के साथ दिल्ली घूमने के लिए आई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story