भारत
उजाड़ लिया सुहाग: महिला किसी और से करती थी प्यार...पति की हत्या करवाई, वो भी शादी के चौथे ही दिन
jantaserishta.com
15 Dec 2024 1:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
हिरासत में पूछताछ जारी.
अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर से एक चौंका देने वाला मामला सामना आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की ही हत्या करवा दी. दरअसल वो अपने ममेरे भाई से प्यार करती थी, लेकिन घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहीं और लड़की की शादी करवा दी. शादी के चौथे ही दिन लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी.
अहमदाबाद के रहने वाले युवक भाविक का शादी के चार दिन बाद ही अपहरण हो गया. भाविक जब अपने घर से पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था तो वो ससुराल नहीं पहुंचा, जिसके बाद ससुर ने भाविक के पिता को कॉल करके बताया कि वह अब तक नहीं आया है. जिसके बाद ससुर और उनका परिवार भाविक को ढूंढने निकले. जब ससुराल वाले भाविक को ढूंढ रहे थे इसी दौरान उसकी एक्टिवा दिखाई दी. आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि इनोवा कार से आए तीन लोग भाविक को उठाकर ले गए. इसकी जानकारी भाविक के घरवालों को दी गई. जिसके बाद भाविक के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. चूंकि शादी के चार दिन बाद ही पति का अपहरण हुआ. इसलिए पुलिस को पत्नी पर शक हुआ.
पुलिस पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि इसमें उसकी पत्नी पायल का हाथ है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला साफ हो गया. कलोल के डिप्टी एसपी पीडी मणवर ने बताया कि पुलिस ने भाविक के परिवार की शिकायत पर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला जिसके बाद उसकी पत्नी से पूछताछ कि गई तब पुलिस का संदेह बढ़ा और जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने कबूल कर लिया कि वो अपने ममेरे भाई से प्यार करती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी भाविक से करा दी, जिसके बाद पायल और कल्पेश ने भाविक को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
शादी के चौथे दिन जब भाविक अपने ससुराल जा रहा था, तब पायल ने उसकी लोकेशन मांगकर कल्पेश को दे दी. जिसके बाद कल्पेश अपने पारिवारिक भाइयों के साथ इनोवा में गया और भाविक की एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे भाविक नीचे गिरा और फिर उन्होंने उसे अगवा कर लिया.
वहीं कल्पेश ने बताया कि गाडी में बिठाने के बाद तुरंत ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर भाविक की लाश को नर्मदा केनाल में फेंक दिया ताकि वह मिले नहीं. पुलिस ने कल्पेश और उसके दोनों साथियों को भाविक के अपहरण और हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पायल को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है. अपने ममेरे भाई के प्यार में अंधी बनी पायल ने शादी के चौथे दिन ही अपने पति की हत्या करवा दी और अब उसे बाकी जिंदगी जेल में बितानी पडेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





