भारत

बीमार बहन को देखने जा रही थी महिला, डेढ़ साल के बेटे और भतीजे के साथ हुई मौत, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
13 Aug 2021 3:22 PM IST
बीमार बहन को देखने जा रही थी महिला, डेढ़ साल के बेटे और भतीजे के साथ हुई मौत, हुआ ये हादसा
x
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रेलवे जंक्शन पर आज सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला के साथ दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने तीनों ही लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए.

अलीगढ़ के थाना रोरावर के मामूद नगर निवासी अजीम की पत्नी सुहाना की दिल्ली निवासी बड़ी बहन आसमा की तबीयत खराब चल रही थी. इसलिए सुहाना बड़ी बहन को देखने के लिए दिल्ली जा रही थी. आज सुबह सुहाना अपने डेढ़ साल के बेटे अल्फेज, छोटी बहन रुखसाना और उसका पांच साल का बेटा सुभान व तीसरी बहन यास्मीन सभी दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे.
रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े चार बजे पहुंचने के बाद तीनों बहनें बच्चों के साथ ईएमयू पकड़ने के लिए पटरी पार कर प्लेटफॉर्म नंबर चार पर चढ़ रही थीं, उसी दौरान कानपुर की तरफ से आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आकर सुहाना, उसके डेढ़ साल के बेटे अल्फेज व उसकी बहन के 5 वर्षीय बेटे सुभान की मौत हो गई.
हादसे को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए. मृतकों की शिनाख्त के साथ परिजनों को सूचना दी गई. लाशों को पटरी से हटाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. उधर सूचना मिलने के बाद मृतक महिला के परिवारजन मौके पर पहुंच गए. महिला और मासूम बच्चों की लाश देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story