भारत

महिला की पुरुषों ने की पिटाई, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत संज्ञान

jantaserishta.com
28 July 2023 3:38 PM IST
महिला की पुरुषों ने की पिटाई, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत संज्ञान
x
तीन दिनों में मांगी रिपोर्ट.
पटना: राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुरुषों द्वारा एक महिला को कथित तौर पर डंडे से पिटाई के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक से कारवाई की रिपोर्ट तीन दिनों में सौंपने का निर्देश दिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि बिहार में पुरुषों के एक समूह द्वारा एक महिला को पीटने की क्रूर घटना पर स्वत: संज्ञान ले रहा है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी से तीन दिनों के अंदर इस मामले में एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि नीतीश कुमार हर रात प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं और हर सुबह बिहार में निश्चित ही तालिबानी घटनाएं होती हैं। राज्य में महिलाओं के साथ हर मिनट अत्याचार हो रहा है। लॉ एंड ऑर्डर नीतीश कुमार की तरह 'टूर ' पर निकल गये हैं। मोतिहारी में प्रेमी युगल को मिली तालिबानी सजा।
गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया। गिरिराज सिंह द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में पुरुषों द्वारा एक पुरुष और एक महिला की पिटाई दिखाई दी। यह मामला मोतिहारी का बताया जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा इस मामले में संज्ञान लेने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आयोग के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story