भारत
महिला के साथ हुई मारपीट, दुकान मालिक ने उठाया ऐसा कदम
jantaserishta.com
26 Sept 2025 2:05 PM IST

x
साड़ी लेने पहुंची थी.
बेंगलुरु: कर्नाटक में बंगलुरु की साड़ी की एक दुकान में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एवेन्यू रोड पर दुकान में साड़ी लेने गई महिला को दुकान मालिक और स्टाफ ने जमकर पीटा. दरअसल, महिला पर साड़ी चुराने का आरोप लगाया गया था. दुकान मालिक ने उसे सड़क पर घसीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लातों से हमला किया.
स्थानीय लोगों ने इस हमले का वीडियो भी बना लिया, लेकिन पुलिस ने उसे बचाने के बजाय, उस पर चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
दुकान मालिक बाबूलाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और अब वे उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस की लापरवाही और दिनदहाड़े हुए इस अमानवीय हमले को लेकर जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
बता दें कि दुकानों में चोरी के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. इनमें खासकर लोगों को कपड़ों की चोरी करते देखा गया. कभी दुकानदार ने रंगे हाथो पकड़ा तो कभी दुकान के कैमरे में चोरी कैद हो गई. ऐसे मामलों में लोगों को इनरवीयर के अंदर चोरी का सामान ले जाते हुए भी पकड़ा गया जिसके बाद पुलिस के हत्थे चढ़ने पर उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





