भारत
बाप रे! ठगी की शिकार महिला ने दी जान, जानें समूह लोन कैसे जानलेवा साबित हुआ
jantaserishta.com
12 Sept 2024 10:55 AM IST

x
जहर खाया.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में समूह लोन एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। ठगी की शिकार महिला ने खुदकुशी कर ली। सोरमार पंचायत के वार्ड 8 श्रीनाथपारन गांव में समूह के लोन से तंग व प्रताड़ित होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोरमार पंचायत के वार्ड 8 श्रीनाथपारन निवासी चंदेश्वर सहनी की 38 वर्षीय पत्नी शर्मिला देवी के रूप में हुई है। जहर खाने से उसकी मंगलवार रात ही मौत हुई। उसे लोन दिलवा दूसरी महिला ने राशि ले ली थी, लेकिन किस्त की राशि नहीं जमा कर रही थी।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को लोन की राशि लेने वाली महिला के घर पर मृतका का शव रख हंगामा करने के साथ सड़क भी जाम किया। इससे टारा से परना, परना से कलौंजर व चकमेहसी के कुशियारी सड़क पूर्णतपर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सूचना पर चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। जानकारी के अनुसार श्रीनाथ पारन की शर्मिला देवी ने कई समूह से करीब पांच लाख रुपए लोन लिया था।
परिजनों का आरोप था कि समूह से लोन लेने के बाद जदूपारन गांव की समूह से जुड़ी गायत्री देवी व पूजा देवी ने लोन का किस्त भरने का आश्वासन देकर सभी राशि उससे ले ली थी। बाद में समूह कर्मी किस्त की राशि लेने के लिए महिला के घर पहुंचने लगे। जिसके बाद महिला लोन की राशि देने का दवाब दोनों महिला पर बनाने लगे। लेकिन दोनों लोन की किस्त नही दे रही थी। इसी बीच समूह कर्मी मंगलवार रात लोन के किस्त के लिए पहुंचे और उसे प्रताड़ित किया। जिससे महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर पुलिस रात में ही गांव में पहुंची, लेकिन आपसी समझौता की चर्चा होने के बाद बगैर किसी कार्रवाई के लौट आयी। इधर, बुधवार सुबह घटना से आक्रोशित लोग लोन की राशि लेकर गबन करने वाली महिला के दरवाजे पर मृतका का शव रख हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने सुबह करीब 8 से 11.30 बजे तक सड़क जाम भी किया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





