भारत

महिला ने की पुलिस भवन से छलांग लगाने की कोशिश, ऐसे बचाई गई जान

jantaserishta.com
14 April 2023 11:42 AM IST
महिला ने की पुलिस भवन से छलांग लगाने की कोशिश, ऐसे बचाई गई जान
x
मचा हड़कंप.
चिकमगलुरु (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के मुदिगेरे शहर में पुलिस थाने की इमारत से छलांग लगाने का प्रयास करने वाली एक महिला की पुलिस ने जान बचायी। सूत्रों के मुताबिक, घटना मुदिगेरे थाने में हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
हले मुदिगेरे गांव की निवासी शिल्पा के खिलाफ 2022 में मुदिगेरे थाने में बहन से विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उस पर थाने की महिला स्टाफ से मारपीट का भी आरोप है। अदालत ने उन्हें कार्यवाही में शामिल नहीं होने के लिए समन जारी किया, जिसके बाद उस समन को लेकर शिल्पा थाने आई और इमारत पर चढ़कर कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।
पुलिस कर्मचारियों ने उसका ध्यान हटाने में कामयाबी हासिल की और उसे पकड़ लिया और उसके प्रयास को विफल कर दिया।
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। मामले में जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story