भारत

कलेक्टर ऑफिस में महिला ने किया सुसाइड करने की कोशिश, जांच जारी

Nilmani Pal
27 Dec 2021 5:18 PM IST
कलेक्टर ऑफिस में महिला ने किया सुसाइड करने की कोशिश, जांच जारी
x
बड़ी खबर

दमोह। कलेक्टर कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कलेक्टर के कार्यालय में आकर खुदकुशी करने की कोशिश करने लगी। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बचा लिया, लेकिन इस घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला के पति को किसी मामले में गिरफ्तार किया है। इसी बात को लेकर महिला आज कलेक्टर कार्यालय पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

Next Story