भारत

महिला ने गार्डों को रौंद डाला, सामने आया लाइव VIDEO

jantaserishta.com
23 Aug 2023 9:08 AM IST
महिला ने गार्डों को रौंद डाला, सामने आया लाइव VIDEO
x
बेटी के साथ किया बवाल.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में एक महिला ने कार को सोसाइटी के अंदर ले जाते समय तीन लोगों पर चढ़ा दिया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में एक महिला ने फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में जाते समय गेट के सामने मौजूद तीन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। जब भीड़ जुटी तो महिला और उसकी बेटी लोगों से बहस करने लगे और जमकर हंगामा किया।
कार चढ़ाने का सीसीटीवी फुटेज के साथ ही महिला और उसकी बेटी का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला काले रंग की होंडा सिटी कार लेकर फर्स्ट एवेन्यू के गेट में घुसने की कोशिश करती है। अचानक उसकी गाड़ी बगल में बैठे गार्डों की तरफ मुड़ जाती है।
बताया जा रहा है कि महिला कार सीख रही है। इस घटना में दो गार्ड और एक महिला घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सिक्योरिटी की टीम और अन्य लोगों से महिला और उसकी बेटी ने जमकर बहसबाजी की और बवाल किया।
महिला और उसकी बेटी ने वहां मौजूद लोगों को कहा कि आप ही इनको अस्पताल ले जाओ और जो करना हो करें। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story