भारत

अंधविश्वास में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सहमे लोग

jantaserishta.com
23 April 2022 5:18 PM IST
अंधविश्वास में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सहमे लोग
x
उसकी उम्र 50 साल बताई गई है.

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में एक महिला ने अंधविश्वास में आकर अपने जेठ और जेठानी की धारदार हथियार से काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. आरोपी महिला का सुमित्रा देवी है. उसकी उम्र 50 साल बताई गई है. घटना के बाद आरोपी महिला ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. मामला गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव का है.

आरोपी महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि उसका बच्चा काफी दिन से बीमार चल रहे थे. उसे शक था कि उसके जेठ और जेठानी ने डायन बिसाही (ब्लैक मैजिक) कर बच्चे को बीमार कर दिया है. इसी वजह से उसने शुक्रवार रात दोनों की हत्या कर दी.
आरोपी महिला के जेठ का नाम लुंदरा चीक बड़ाईक (70) और मृतक महिला का नाम फुलमा देवी (50) नाम था.
गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार दिन में ही लुंदरा चीक बड़ाईक और फूलमा देवी ने गांव में बताया था कि सुमित्रा देवी उन्हें डायन बिसाही कह रही है. इसको लेकर गांव में मीटिंग भी हुई थी. मामले को अपने स्तर से रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी. उसके बावजूद शुक्रवार रात में आरोपी महिला सुमित्रा देवी ने अपने जेठ-जेठानी पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उनकी हत्या हो गई.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है. पुलिस आरोपी महिला से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कानूनी के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story