भारत

महिला ने CRPF बंकर पर पेट्रोल बम फेंका, देखे वीडियो

jantaserishta.com
29 March 2022 10:49 PM IST
महिला ने CRPF बंकर पर पेट्रोल बम फेंका, देखे वीडियो
x
बड़ी खबर

जम्मू कश्मीर में पुलिस और सैन्यकर्मियों पर हमले बढ़ रहे हैं. आतंकवादी कभी गश्त कर रहे सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं तो कभी पुलिस स्टेशनों पर हमला कर रहे हैं. सैन्यकर्मियों पर होने वाले हमलों के बीच जम्मू कश्मीर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं.

यहां रास्ते से गुजर रही एक महिला ने सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम फेंक दिया और वहां से फरार हो गई. सीआरपीएफ बंकर पर महिला के पेट्रोल बम फेंकने का एक वीडियो भी सामने आया है. देखें VIDEO...
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आम दिन की तरह लोग रास्ते पर जा रहे हैं. तभी नकाब पहने एक महिला वहां से गुजरती है. महिला के हाथ में एक बैग है. सीआरपीएफ का बंकर देखते ही महिला बैग से पेट्रोल बम निकालती है और बंकर पर फेंककर वहां से फरार हो जाती है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंकर पर हमला होते ही सुरक्षाकर्मी पानी से बुझाने की कोशिश करते हैं. बंकर पर महिला द्वारा किए गए हमले में राहत की बात यह रही कि इसमें किसी भी जवान को किसी तरह की चोट नहीं आई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story