भारत

म‍हिला ने टॉयलेट में बहाई हीरे की अंगूठी, पुलिस ने किया बरामद

jantaserishta.com
3 July 2023 4:12 PM IST
म‍हिला ने टॉयलेट में बहाई हीरे की अंगूठी, पुलिस ने किया बरामद
x

DEMO PIC 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और क्लिनिक के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की।
हैदराबाद: हैदराबाद के एक डेंटल एंड स्किन क्लिनिक में काम करने वाली महिला ने 50 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी चुराने के आरोप में पकड़े जाने के डर से टॉयलेट में बहा दिया। इस पूूूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पॉश जुबली हिल्स में एक डेंटल क्लिनिक की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र कुमार अग्रवाल की बहू 27 जून को जांच के लिए क्लिनिक गई थी। चेकअप के दौरान महिला ने अपनी हीरे की अंगूठी निकालकर साइड टेबल पर रख दी। हालांकि, वह चेक-अप के बाद अंगूठी लेना भूल गई और क्लिनिक से चली गई।
घर लौटने के बाद महिला को एहसास हुआ कि वह अपनी अंगूठी वापस लाना भूल गई है और वह क्लिनिक पहुंची। हालांकि, उसे अंगूठी नहीं मिली और क्लिनिक के कर्मचारियों से पूछताछ का कोई नतीजा भी नहीं निकला। इसके बाद नरेंद्र कुमार ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और क्लिनिक के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। क्लिनिक में काम करने वाली महिलाओं में से एक ने जांचकर्ताओं को बताया कि किसी ने उसके पर्स में टिशू पेपर में लपेटी हुई अंगूठी रख दी थी और उसने उसे कमोड में बहा दिया।
पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड से अंगूठी बरामद कर ली। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। संदेह है कि उसने मेज से अंगूठी उठाई थी। लेकिन, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह घबरा गई। पकड़े जाने के डर से उसने अंगूठी टॉयलेट में फेंककर फ्लश कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story