भारत

IPS की मां बताकर कार चालक को धमकाया, महिला का वीडियो वायरल

Nil dhankar
5 July 2025 7:11 AM IST
IPS की मां बताकर कार चालक को धमकाया, महिला का वीडियो वायरल
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक महिला कार सवार युवकों को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही है। गाली-गलौज के साथ-साथ वह खुद को 'IPS की मां' बताकर युवकों को जेल में बंद कराने की धमकी दे रही है। यह वीडियो इतना वायरल हो चुका है कि इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

मामला कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक कार से पहाड़ी इलाके से हल्द्वानी परीक्षा देने आए थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार महिला ने उनकी कार को टक्कर मार दी। युवकों ने नुकसान की भरपाई की मांग की, जिस पर महिला भड़क गईं। गुस्से में तमतमाई महिला ने अपशब्दों की बौछार कर दी और चिल्लाकर कहा, "मैं IPS की मां हूं, तुम सबको एक-एक करके जेल में बंद करा दूंगी।" उनकी यह धमकी कैमरे में कैद हो गई, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

यह घटना न केवल हल्द्वानी बल्कि पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि आखिर यह महिला कौन है और क्या वाकई वह किसी IPS अधिकारी की मां है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो को मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं।

Next Story