भारत

Holi 2023: रंग लगाने के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
9 March 2023 12:08 PM IST
Holi 2023: रंग लगाने के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गोड्डा जिले में रंग लगाने के विवाद में 65 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। महिला बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की रहने वाली थी। बताया गया कि होली पर कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पहुंच कर रंग लगाने के लिए जोर जबर्दस्ती करने लगे।
मुरारी सिंह की मां बुच्ची देवी ने जबरदस्ती कर रहे लोगों को मना किया, लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। हुड़दंग कर रहे लोगों ने मेरी मां की जान ले ली।
मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story