भारत

भयानक हादसे में महिला तहसीलदार की मौत: रैलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, देखें खौफनाक वीडियो

jantaserishta.com
11 Oct 2020 4:59 PM IST
भयानक हादसे में महिला तहसीलदार की मौत: रैलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, देखें खौफनाक वीडियो
x

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तहसीलदार की कार नहर में गिर गई। हादसे में तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं।

बिजनौर के नजीबाबाद की सरवनपुर नहर में देर रात रुड़की की तहसीलदार की सरकारी गाड़ी गिर गई। तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से रुड़की वापस हो रही थी।

नजीबाबाद से 4 किलोमीटर पहले नहर पुलिया की रेलिंग को तोड़कर कार नहर में गिर गई। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

काफी तलाश के बाद तीनों शवों को निकाला गया। वहीं क्रेन द्वारा कार को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story