विवादित किताब बांटने वाली महिला टीचर भेजी गईं जेल, मचा बवाल

नई दिल्ली: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में विवादित किताब बांटने के मामले में आरोपी महिला टीचर को जेल भेजा गया है. आरोपी महिला टीचर रूपपुरा स्थित राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती थीं. आरोपी महिला टीचर का नाम निर्मला कामड़ है. उस पर स्कूल के छात्रों को धर्म विरोधी किताब बांटने का आरोप है. इस मामले में आसींद थाना पुलिस ने आरोपी टीचर निर्मला कामड़ को अरेस्ट किया है. निर्मला कामड़ के मामले में कई संगठन लगातार प्रशासन को ज्ञापन दे रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





