नाबालिग स्टूडेंट से शादी करने वाली महिला टीचर अरेस्ट, टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के दौरान हुआ था प्यार

चेन्नई: ये रिश्तों की अजीब उलझी एक कड़वी दास्तां हैं, जहां टीचर- स्टूडेंट के रिश्ते की मर्यादा ने देह की भूख ने पार कर दी. 24 साल की एक महिला टीचर को अपनी टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के दौरान अपने नाबालिग स्टूडेंट से प्यार हो गया, जिसकी उम्र महज 17 साल है. स्कूल से शुरू हुई इस लव स्टोरी में दोनों ने अपने रिश्ते को बरकरार रखते हुए एक कदम और बढ़ा दिया. करीब दो माह पहले दोनों ने शादी कर ली. लड़का बाद में अपनी नई दुल्हन को अपनी दादी के घर ले गया जो खाली पड़ा था और उन्होंने वहां समय बिताया. लड़के ने अपनी नई दुल्हन के बारे मां को बताया तो उसे बहुत नाराजगी का सामना करना पड़ा. इससे दोनों ने जहर खा लिया लेकिन इलाज में दोनों बच गए इसके बाद लड़के के पिता ने महिला टीचर के खिलाफ अपने नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस पर पुलिस ने 17 वर्षीय छात्र से शादी करने के आरोप में एक महिला को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





