भारत
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के नाम पर महिला की उतरवाई शर्ट, अब...
jantaserishta.com
4 Jan 2023 3:11 PM IST

x
DEMO PIC
सोशल मीडिया हैंडल पर आपबीती सुनाई।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईएएल) में सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला यात्री से शर्ट उतरवाने का मामला सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने जवाब में कहा है कि वे इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं और ऑपरेशन टीम के साथ मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।
पीड़िता की पहचान कृषानी गढ़वी के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार शाम को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आपबीती सुनाई।
कृषानी गढ़वी ने अधिकारियों से सवाल किया, मुझे सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया। वहां सुरक्षा चौकी पर सिर्फ एक कैमिसोल पहनकर खड़ा होना वास्तव में अपमानजनक था। एक महिला के तौर पर आप कभी नहीं चाहेंगे कि लोग आपको इस तरह देखें। आपको महिलाओं के कपड़े उतरवाने की क्या जरुरत है?
हालांकि, कृषानी ने अपने यात्रा गंतव्य के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। उसने खुद को एक छात्रा और संगीतकार बताया।
बेंगलुरू हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना के लिए माफी मांगी और कहा, इस परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने इसे अपनी ऑपरेशन टीम के सामने उजागर किया है और इस मामले की सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को भी जानकारी दी गई है।
हालांकि, सूत्रों ने सीआईएसएफ या पुलिस से शिकायत करने के बजाय सोशल मीडिया पर बयान देने पर पीड़िता की मंशा पर सवाल उठाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





