भारत
महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, भाभी और भतीजी गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 March 2026 5:10 PM IST

x
देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बांझी फुटानी हाट परिसर में बुधवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बांझी संथाली निवासी लांगरा हांसदा की 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह लंबे समय से चली आ रही आपसी जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया गया कि सुबह जमीन के एक टुकड़े को लेकर संझली हांसदा का अपनी चचेरी भाभी मंझली मुर्मु और भतीजी तारा हांसदा के साथ विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। आवेश में आकर भाभी और भतीजी ने संझली पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण संझली की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के भाई मनिंदर हांसदा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना गतिरोध था। पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं, जिसके बाद मामला थाने और अंचल कार्यालय तक पहुंचा था।
सूचना मिलते ही बोरियो थाना से एसआई सिद्धार्थशंकर टोप्पो, एएसआई नीलम कुमारी, प्रभाशंकर दुबे और देव नारायण साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।
मनिंदर हांसदा की शिकायत पर पुलिस ने चचेरे भाई भोला हांसदा, बिष्णु हांसदा, रायमंड हांसदा सहित भाभी और भतीजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





