भारत
पार्टनर पर चाकू से वार, दूसरी महिला से बात करने पर आया गुस्सा
jantaserishta.com
12 Jun 2023 7:50 AM IST

x
दोनों के बीच कहासुनी हुई जो बढ़ गई और गुस्से में उसने सीने में चाकू घोंप दिया।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली में एक युवती ने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर को चाकू मार दिया, क्योंकि उसे शक था कि वह किसी दूसरी महिला से फोन पर बात कर रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। युवती की पहचान 35 वर्षीय बाबी लालनगैहाउमी के रूप में हुई है। उसे अपने लिव-इन पार्टनर सैमुअल रेसू पर शनिवार सुबह 4 बजे फोन पर किसी अन्य महिला से बात करने का शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गई। दोनों के बीच कहासुनी हुई जो बढ़ गई और गुस्से में उसने सैमुअल के सीने में चाकू घोंप दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल से फोन आया कि नगालैंड निवासी सैमुअल रेसू को सीने में चाकू लगने के कारण भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां उसने घायल व्यक्ति का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर किशनगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच के दौरान पता चला कि मुनिरका इलाके में रहने वाले रेसू और बाबी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में बाबी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाबी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसलिव-इन पार्टनरचाकू माराdelhidelhi newsdelhi policelive-in partnerstabbed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





