भारत

महिला की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय टोकने पर हुई कहासुनी

jantaserishta.com
12 Sept 2023 10:05 AM IST
महिला की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय टोकने पर हुई कहासुनी
x
दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिजनौर जिले के अफजलगढ़ में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेबुनिशा की आरोपी मोहम्मद सरताज के साथ रास्ते को लेकर थोड़ी बहस हुई। इसके बाद वो घर में गया और उस पर हमला करने के लिए चाकू ले आया। आरोपी ने बच्चों के सामने ही महिला की हत्या कर दी। इस बीच बच्चे मां की जान बख्शने की गुहार लगा रहे थे। आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला बेगम सराय की है। मृतका जेबुनिशा (42) बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। पति निसार ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए घर के बाहर रिक्शा तक छोड़ने निकली थी। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ था। वहां खड़े व्यक्ति को जेबुनिशा ने कीचड़ से बचने के लिए रास्ते से हटाने को कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। लोग महिला को डॉक्टर के यहां ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ शुभसूचित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story