भारत
छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या, हमले में दो घायल
jantaserishta.com
16 Jan 2026 2:40 PM IST

x
सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.
दुमका: झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे चाकू से किए गए हमले में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना उस वक्त हुई, जब तीनों जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन, डेविड हांसदा और एक किशोरी गुरुवार शाम तातलोई मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने पहले किशोरी को जबरन बाइक से उतारने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर लखींद्र सोरेन और डेविड हांसदा से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद तीनों हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोरी समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को देर रात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखींद्र सोरेन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं डेविड हांसदा और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार महतो भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





