भारत

महिला की चाकू मारकर हत्या, अपराधी आराम से भागा, VIDEO

jantaserishta.com
13 Aug 2023 8:48 AM IST
महिला की चाकू मारकर हत्या, अपराधी आराम से भागा, VIDEO
x
खुलेआम दिनदहाडे़ बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर मंत्री तक प्रदेश में भले ही सुशासन का दावा कर रहे हों, लेकिन राजधानी में भी खुलेआम दिनदहाडे़ बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को पटना के अतिव्यस्त माने जाने वाले कंकड़बाग इलाके में सड़क पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और अपराधी आराम से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने कंकड़बाग इलाके में साई नेत्रालय के पास एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में की गई है, जो मूल रूप से पूर्णिया की रहने वाली बताई जा रही है। वह यहां एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। पुलिस प्रथम दृष्ट्या घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बता रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story