भारत

पति ने महिला की चाकू मारकर हत्‍या की, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
8 July 2023 3:43 PM IST
पति ने महिला की चाकू मारकर हत्‍या की, इलाके में फैली सनसनी
x
पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकबर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के केएनके मार्ग पर 28 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अकबर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को केएनके मार्ग थाना क्षेत्र में एक महिला को चाकू मारने की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "घायल महिला को बीएसए अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।" इसके बाद, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि महिला को उसके पति ने चाकू मारा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story