भारत

महिला ने अपने बच्चे को बेचा, सामने आया ये सच

HARRY
1 Aug 2023 1:41 PM GMT
महिला ने अपने बच्चे को बेचा, सामने आया ये सच
x
पढ़े पूरी खबर

कोलकाता में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने बच्चे को बेचा, सामने आया ये सच में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि महिला ने चार लाख रुपए के लिए अपने बच्चे को एक अन्य महिला को बेच दिया था। आरोपी महिला का नाम रुपाली मोंडल बताया गया है।

इस घटना के बारे में तब पता चला जब आनंदपुर पुलिस थाने को इस बारे में सू्चना मिली। इसमें बताया गया कि रुपाली ने गलत ढंग से पैसे लिए हैं। रुपाली कोलकाता के नोनाडांगा के रेल कॉलोनी की रहने वाली है। बताया गया कि उसकी बच्ची मात्र एक महीने की है। पड़ोस में रहने वाली महिला, प्रतिमा भुइन्या की शिकायत के आधार पर रुपाली के खिलाफ उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
मामले में सख्त पूछताछ के बाद मिदनापुर की रहने वाली कल्याणी गुहा के बारे में पता चला। गुहा को परनाश्री पुलिस थाने के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुहा के घर से छोटी बच्ची को बरामद भी किया है और चाइल्डकेयर यूनिट को सौंप दिया गया। बताया गया है कि कल्याणी गुहा के कोई संतान नहीं है। उसकी शादी को 15 साल बीत चुके हैं। संभवत: इतने दिनों तक बच्चे न होने के चलते ही उसने बच्ची को खरीदा था।
Next Story