भारत

पार्क में बैठी महिला को कार में घसीटा, गैंगरेप किया

jantaserishta.com
31 March 2023 11:10 AM IST
पार्क में बैठी महिला को कार में घसीटा, गैंगरेप किया
x
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू के कोरमंगला थाना क्षेत्र में पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विजय, श्रीधर और किरण के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च देर रात की है। युवती अपने पुरुष मित्र के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। आरोपी व्यक्तियों ने उसके पुरुष मित्र को धमकी दी और युवती को कार में खींच लिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी कार को डोम्लुर, इंदिरानगर, अनेकल और नीस रोड पर ले गए और रात भर उसके साथ रेप किया।
आरोपी बाद में 26 मार्च की तड़के उसे उसके घर के पास छोड़ गए। सुबह 4 बजे घर पहुंचने के बाद, पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story