भारत

मणिपुर में स्‍कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्‍या

jantaserishta.com
6 July 2023 3:08 PM IST
मणिपुर में स्‍कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्‍या
x
इम्‍फाल: मणिपुर के इम्‍फाल वेस्‍ट जिले में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्‍कूल के बाहर एक महिला को गोली मार कर उसकी हत्‍या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, महिला को उस समय गोली मार दी गई जब वह अपने बच्चे को छोड़ने मायाइकोइबी के शिशु निकेतन स्कूल आई थी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत इलाके में पहुंची और शव को बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़िता का बच्‍चा जैसे की स्कूल परिसर में घुसा हथियारबंद बदमाशों ने महिला पर फायरिंग कर दी।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। राज्‍य में 3 मई को भड़की हिंसा के दो महीने से अधिक समय बाद बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के 4,521 स्कूल खुले थे। इसके एक दिन बाद ही यह घटना हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story