भारत

अवैध संबंध से इनकार करने पर उतारा मौत के घाट, सरेआम महिला को गोली मार दी गई

jantaserishta.com
31 July 2025 5:56 PM IST
अवैध संबंध से इनकार करने पर उतारा मौत के घाट, सरेआम महिला को गोली मार दी गई
x
जानें पूरा मामला.
नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा बालू टोला में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 26 वर्षीय मोनी देवी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि गांव का युवक प्रकाश मंडल लंबे समय से महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था.
बताया जा रहा है कि प्रकाश मंडल अक्सर महिला के घर के आसपास मंडराता था और मोबाइल नंबर की मांग करता था. महिला ने कई बार उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना. सोमवार सुबह आरोपी महिला के घर पहुंचा और बहस के बाद हथियार लाकर गोली चला दी.
गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की सास बिमला देवी ने बताया कि बहू दुकान चला कर घर चलाती थी. उसने बताया था कि युवक नंबर मांग रहा है, लेकिन जाने से पहले ही उसे गोली मार दी गई.
मृतका के परिजन कैलाश राम ने बताया कि उन्होंने आरोपी से हथियार भी छीन लिया था, लेकिन गुलों मंडल में आरोपी को छुड़वा कर फरार करवा दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है. परिजनों ने चार घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story