भारत

LIVE VIDEO: सड़क पर पीछे से महिला को मारी गोली, शूटर्स ने सिर को बनाया निशाना

jantaserishta.com
4 Oct 2023 12:34 PM IST
LIVE VIDEO: सड़क पर पीछे से महिला को मारी गोली, शूटर्स ने सिर को बनाया निशाना
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार दो लोगों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की है। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दिखाया गया है कि बाइक सवारों में से एक कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा है, जबकि दूसरा महिला के पीछे चलता है और मौका देखकर उसे दो बार गोली मारता है और फिर बाइक पर बैठकर भाग जाता है।
पूरी घटना मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा अली मिर्जा रोड पर घटी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद हो सकता है।
मुजफ्फरपुर के एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने कहा, ''यह संपत्ति विवाद का मामला लग रहा है। आरोपी बाइक पर आए और उनमें से एक ने दो गोलियां चलाईं। पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। हमने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story