भारत
महिला को बीच चौराहे गोलियों से भूना, हत्या के बाद बाइक सवार फरार
jantaserishta.com
26 Sept 2023 11:50 AM IST

x
पुलिस जांच में जुटी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में राजकुमारी (40) को दो बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उनका जिला पलवल के ग्राम गोड़ी निवासी मौसी सोनिया उर्फ सोनू से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें आए दिन वह धमकी देती रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





