भारत
महिला ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, वजह का खुलासा हुआ
jantaserishta.com
10 April 2023 3:34 PM IST

x
DEMO PIC
सुसाइड नोट से हुआ ये खुलासा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ में 35 वर्षीय एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घायल की पहचान किशनगढ़ गांव निवासी उषा रानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशनगढ़ थाने में सोमवार तड़के गोली लगने से घायल एक महिला के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, अपराध स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जो इंगित करता है कि परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा था।
अधिकारी ने कहा, अपराध शाखा और एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी है।
Tagsकिशनगढ़दिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसखुद को गोली मारीKishangarhDelhiDelhi NewsDelhi Policeshot himself
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





