भारत

OMG! महिला हैरान, हुई ये गंदी हरकत, आरोपी पहुंचा जेल

jantaserishta.com
14 Jan 2023 12:49 PM IST
OMG! महिला हैरान, हुई ये गंदी हरकत, आरोपी पहुंचा जेल
x
न्यूज़ क्रेडट: आजतक
हस्तमैथुन (Masturbate) करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
मुंबई: मुंबई के बांद्रा में पुलिस ने एक महिला के घर के सामने हस्तमैथुन (Masturbate) करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. घटना इसी साल 4 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी वहां से जा चुका था. आठ दिन बाद आरोपी फिर लौटा. इस बार पुलिस ने उसे धर दबोचा. शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
मामला बांद्रा के चैपल रोड इलाके का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम ली अहमद सैयद है. वह पेशे से एक सेल्समैन है. बांद्रा पुलिस ने 12 जनवरी को उसे अरेस्ट किया. अली एक कॉलेज ड्रॉपआउट है. पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी उसे तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी और वो अकेला रहता है.
बांद्रा पुलिस के मुताबिक, महिला ने उन्हें बताया कि उनके दरवाजे की घंटी बजी. जब उन्होंने पीपहोल से झांककर देखा तो आरोपी बाहर हस्तमैथुन कर रहा था. इसके बाद वो वहां से चला गया.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. उसमें आरोपी हस्तमैथुन करता दिखा. हालांकि, कैमरे की खराब क्वालिटी के चलते आरोपी का चेहरा दिखाई नहीं दिया. इसके बाद महिला की मदद से पुलिस ने आरोपी का स्कैच तैयार किया. इलाके में गश्त कर रही पुलिस को वो स्कैच दिया गया. पुलिस को शक था कि आरोपी उस जगह पर वापस आ सकता है. 11 जनवरी को आरोपी वहां वापस आया. तब पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया और पूछताछ की. आरोपी की संलिप्तता साबित होने के बाद अगले दिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सैयद के खिलाफ पहले का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story