भारत

गंभीर रूप से झुलसी महिला, इलाज के दौरान मौत

Admin4
11 March 2024 7:57 AM GMT
गंभीर रूप से झुलसी महिला, इलाज के दौरान मौत
x
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना के चांदपुर के गोकुल नगर कालोनी में पूजा के दौरान दीये से वृद्ध महिला की साड़ी में आग लग गई। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आननफानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोकुल नगर कॉलोनी निवासी शकुंतला देवी (72) पूजा कर रही थीं। इस दौरान भगवान की आरती करने के लिए दीपक जलाया। उसी दौरान दीपक से उनकी साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग के विकराल रूप धारण कर लिया और महिला लपटों से घिर गईं। आननफानन में घर के लोगों ने आग बुझाई। आग बुझने तक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। घरवाले उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story