भारत
महिला नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिखी, मचा हड़कंप, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
27 Jun 2024 5:01 PM IST

x
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोहन नगर क्षेत्र का बताते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला न्यूड होकर बीच सड़क टहलती नजर आ रही है। वह कौन थी और क्यों इस तरह बिना कपड़ों के सड़क पर घूम रही थी, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है।
सोशल मीडिया पर बुधवार रात एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक महिला नग्न हालत में चलती हुई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला खुद की छाती को ढंकने का प्रयास कर रही है। हालांकि वीडियो में चल रही महिला पहले अपने बालों को संवारती है और फिर उन्हें बिखेर देती है। महिला के साथ में उल्टे हाथ पर एक व्यक्ति भी चलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति के हाथ में संभवत: महिला के कपड़े हैं।
महज 10 सेकेंड के वायरल वीडियो में सड़क पर ऑटो व अन्य वाहन भी दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो मोहननगर चौराहे का बताया जा रहा है, जहां हर समय लोगों की भीड़ रहती है। अंधेरा होने और वाहनों की लाईटें जली होने से वायरल वीडियो रात के समय का बताया जा रहा है। हालांकि हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वायरल वीडियो की जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब और कहां का है और उक्त महिला कौन थी तथा कहां से कहां जा रही थी। जांच के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उपाध्याय ने कहा कि मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की पांच दिनों की जांच की कई तो ऐसी कोई घटना प्रकाश में नहीं आई। वीडियो में दिख रहे लोकेशन और वर्तमान स्थिति का मिलान किया गया तो सड़क, डिवाइडर आदि में काफी बदलाव दिख रहा है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह वीडियो वर्तमान का ना होकर पुराना है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो कब का है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसगाजियाबाद वायरल वीडियोGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceGhaziabad Viral Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





