भारत

बीजेपी की होर्डिंग लेकर घर जाती दिखी महिला, सिलेंडर को लेकर कह दी बड़ी बात

jantaserishta.com
29 Dec 2021 10:48 AM IST
बीजेपी की होर्डिंग लेकर घर जाती दिखी महिला, सिलेंडर को लेकर कह दी बड़ी बात
x
जेपी नड्डा ने कल की थी रैली।

हापुड़: रसोई गैस की महंगाई का असर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैलियों में भी दिखने लगा है. यूपी के हापुड़ में मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा हुई. इस दौरान वहां बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे. जनसभा के बाद लोग होर्डिंग्स को अपने साथ लेकर गए. उनका कहना है कि ये घर में चूल्हा जलाने के काम आएगी.

दरअसल, गढ़मुक्तेश्वर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंगलवार को रैली थी. इस रैली के दौरान बीजेपी नेताओं ने लाखों रुपये के होर्डिंग्स लगाए थे. इन होर्डिंग्स में लकड़ी भी होती है. भीड़ ने जेपी नड्डा का भाषण सुना और जाते वक्त होर्डिंग्स उखाड़ ले गई. उनका कहना था कि सिलेंडर बहुत महंगा है, लकड़ियां उनके चूल्हे में काम आएंगी.
यह तस्वीरें यूपी के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण के बाद की है. जहां पर जेपी नड्डा की जनसभा हुई, वहां बीजेपी नेताओं ने बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगवाए हुए थे, जिन पर लाखों रुपया खर्च किया गया था. जनसभा खत्म होने के बाद कुछ लोग होर्डिंग को उखाड़ते हुए नजर आए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story