भारत

OMG! महिला ने देखा ऐसा वीडियो...मांगी बच्चे की कस्टडी

jantaserishta.com
12 Jun 2026 5:03 PM IST
OMG! महिला ने देखा ऐसा वीडियो...मांगी बच्चे की कस्टडी
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया और बच्चों की परवरिश को लेकर नई बहस छेड़ दी. एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि वह उनके 8 साल के बेटे से सिगरेट पिलवाता है, उसका वीडियो बनाता है और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. महिला अब अपने बेटे की कस्टडी वापस चाहती है. उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि बच्चे को उसके पिता के पास से निकालकर उसकी देखरेख में सौंपा जाए.
एजेंसी के अनुसार, मेरठ के लोहियानगर इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका 8 साल का बेटा फिलहाल उनके पूर्व पति के साथ रह रहा है. दोनों का जनवरी 2026 में तलाक हो गया था. तलाक के बाद बेटा पिता के पास रहने लगा.
महिला का आरोप है कि बच्चे का पिता बच्चे की सही तरीके से परवरिश नहीं कर रहा. वह बच्चे को गलत संगत में रहने दे रहा है और उसकी पढ़ाई-लिखाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा. महिला का दावा है कि उसके पास ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें उसका बेटा सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है. आरोप है कि बच्चे को सिगरेट पीने के लिए उकसाया जाता है और फिर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर Instagram पर अपलोड किया जाता है.
महिला का कहना है कि 8 साल के बच्चे ऐसी आदत कैसे अपना ली, इस मामले की जांच होनी चाहिए. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पूर्व पति पहले एक नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में जेल जा चुका है और अब उसके बेटे का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है.
शिकायत में महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 8 जून को वह अपने बेटे से मिलने गई थीं. इस दौरान पूर्व पति और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. इन्हीं आरोपों के आधार पर महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
इस मामले को लेकर सर्कल ऑफिसर अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार को शिकायत मिली थी और मामले की जांच चल रही है. महिला द्वारा दिखाए गए वीडियो में बच्चा सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है, लेकिन फुटेज में उसका पूर्व पति दिखाई नहीं दे रहा है.
उन्होंने कहा कि वीडियो में बच्चा एक कमरे के अंदर अकेले सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है. महिला का आरोप है कि उसका पूर्व पति बच्चे को गलत रास्ते पर ले जा रहा है. हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story