भारत

महिला सरपंच को पीट डाला, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 July 2023 12:36 PM IST
महिला सरपंच को पीट डाला, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
शिवपुरी: मामला शिवपुरी जिले के कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पहाड़ी से सामने आया है, जहां गांव के दबंगों ने दलित महिला सरपंच को पीटा, इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को रविवार को ग्राम पंचायत पहाड़ी की सरपंच गीता जाटव का बड़ा बेटा गोपाल जाटव किसी काम से खरई गया था। वहां धर्मवीर ने एक कागज पर सरपंच की दस्तखत कराने की बात कही और कागज में क्या लिखा है, यह नहीं बताया तो गोपाल ने साइन करवाने से मना कर दिया, जिस पर धर्मवीर ने उसके साथ मारपीट कर दी। गोपाल की मां गीता जाटव जो सरपंच भी है, धर्मवीर यादव की शिकायत करने के लिए उसके घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे धर्मवीर यादव, रामवीर यादव और मुलायम यादव ने घेर लिया। तीनों ने उसे जाति सूचक गालियां और तीनों ने उसे जमीन पर पटक-पटककर जूते-चप्पलों से पीटा। गीता का कहना है कि धर्मवीर बीते सालभर से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है।
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story