भारत

महिला सराफ हैरान, ग्राहक बनकर दुकान में हुई शख्स की एंट्री, फिर...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 3:03 PM IST
महिला सराफ हैरान, ग्राहक बनकर दुकान में हुई शख्स की एंट्री, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

बिजनौर: बिजनौर के नजीबाबाद में ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश सर्राफ की दुकान से पांच लाख रुपये के सोने के गहने छीन कर फरार हो गया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. इस घटना के बाद से सर्राफ व्यापारियों में रोष व्याप्त है. मामला मोहल्ला चौक बाजार का है.

बताया जा रहा है कि यहां मक्खन लाल बाल किशन ज्वेलर्स में युवक ग्राहक बनकर आया. उसने पहले अपने बच्चे के लिए ताबीज देखा और एक चांदी का सिक्का खरीदा. फिर चांदी के सिक्के में छेद कराने की बात कही ताकि वह सिक्का अपने बच्चे गले में डाल सके.
महिला सर्राफ बिंदू ने साथ बैठे अपने नौकर अंकित तोमर को सिक्के के अंदर छेद कराने के लिए भेज दिया. तभी बदमाश ने महिला से सोने के जेवर दिखाने को कहा. महिला सर्राफ जब उसे जेवर दिखा रही थी, तभी युवक ने उनसे गहनों का डिब्बा छीन लिया और मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला और बदमाश की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story