कांवड़ लेकर लौट रही महिला से हैवानियत, नशीला पदार्थ पिलाकर किया गया गैंगरेप, इसके बाद...

अलीगढ़:- अलीगढ़ जिले के थाना हरदुआगंज इलाके में 10 मार्च को बुलंदशहर के रामघाट से कांवड़ लेकर अलीगढ़ लौट रही एक महिला ने परिचित युवक और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सामुहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला का आरोप है कि उसके परिचित युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसको नशीला पदार्थ पिलाकर उसको आगरा ले गए और आगरा ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बनायी गयी। पीड़ित महिला पहले बन्नादेवी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराने को पहुंची लेकिन वहां से उसे हरदुआगंज थाने भेज दिया गया। हरदुआगंज थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





