भारत

एएसआई के खिलाफ थाने पहुंची महिला, लगाए गंभीर आरोप

Shantanu Roy
2 Oct 2023 6:10 PM IST
एएसआई के खिलाफ थाने पहुंची महिला, लगाए गंभीर आरोप
x
खन्ना। खन्ना के सिटी थाना 2 में एक एएसआई पर महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। सिविल अस्पताल में भर्ती महिला ने एएसआई पर थाने के गेट पर ही मारपीट करने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। यह आरोप भी लगाया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए। अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप थी। इस व्यक्ति को उसने किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसने इस व्यक्ति के खिलाफ सिटी थाना 2 में शिकायत दी थी। इस शिकायत पर कार्रवाई के लिए एएसआई मदन सिंह ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब फिर मजबूर किया जा रहा था। लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।
रविवार सुबह वह थाने में गई। वहां एएसआई मदन सिंह ने उसे बुरा भला कहा। उसकी एएसआई के साथ बहस हुई। इसी बीच एएसआई ने उससे मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। उसे गालियां दी गईं। जिसके बाद वह सिविल अस्पताल खन्ना पहुंची। उधर, एएसआई मदन सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि महिला बिना बुलाए थाने आई। आते ही उसे गालियां देनी शुरू कर दीं और धमकियां देते चली गई। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे बिल्कुल झूठे हैं। सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि उन्होंने थाने के अंदर और बाहर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज देखी हैं, कोई सच्चाई नहीं है। महिला झूठ बोल रही है। इस महिला ने प्रापर्टी विवाद में एक व्यक्ति के खिलाफ करीब साढ़े तीन महीने पहले शिकायत दी थी। रविवार को बिना बुलाए महिला थाने आई। एएसआई को धमकियां दीं। किसी ने महिला को कुछ नहीं कहा। अब पड़ताल कर रहे हैं और तथ्यों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
Next Story